फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Retired accountant put up house for sale poster in Mangalpuri

Meerut News: मंगलपुरी में सेवानिवृत्त लेखाधिकारी ने लगाया मकान बिकाऊ का पोस्टर

Tue, 02 Dec 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Retired accountant put up house for sale poster in Mangalpuri
कंकरखेड़ा। फैक्टरी से निकलने वाले धुएं और मशीनों की तेज आवाज से परेशान होकर खाद व रसद विभाग से सेवानिवृत्त लेखाधिकारी विजयपाल ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। विजयपाल ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस संबंध में लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन

आंबेडकर रोड स्थित मंगलपुरी निवासी विजयपाल ने बताया कि उनके घर के पास में लगभग 13 वर्ष से स्टील के पाइप पिघलाने की एक फैक्टरी है। रिहायशी क्षेत्र में चल रही इस फैक्टरी में पूरे दिन मशीनें चलती हैं। मशीनों की तेज आवाज से परिवार के अलावा पड़ोसी परेशान हैं। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते है। वहीं फैक्टरी से निकलने वाले धुएं से सांस लेना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार फैक्टरी मालिक से शिकायत की जा चुकी है लेकिन वह समस्या का समाधान करने की बजाय विवाद शुरू कर देता है साथ ही झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी भी देता है। बताया कि पूर्व में कई बार मामले को लेकर प्रशासन से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण वह मकान बेचने के लिए मजबूर हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed