फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resurrected XI won by three wickets

Meerut News: रिसरक्टेड इलेवन तीन विकेट से जीता

Sun, 09 Nov 2025 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Resurrected XI won by three wickets
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान में रिसरक्टेड इलेवन और रुद्रा इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रिसरक्टेड इलेवन ने रुद्रा इलेवन को तीन विकेट से हराया। रुद्रा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 10 विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें भव्या ने 54, जीतू ने 31 रनों का योगदान दिया। रिसरक्टेड इलेवन की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने तीन, हरेंद्र और राहुल राय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिसरक्टेड इलेवन की टीम ने 23 ओवर में सात विकेट के खोकर 161 के लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें अवधेश ने 38, हरेंद्र ने 26 और देवेंद्र ने 20 रन बनाए। रुद्रा इलेवन की ओर से शिवम और भव्या ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच हरेंद्र कुमार (रिसरक्टेड इलेवन) को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed