फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Restriction on entry of outsiders into the school playground

Meerut News: अन्य केंद्र.... विद्यालय के खेल मैदान में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Fri, 17 Oct 2025 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
Restriction on entry of outsiders into the school playground
पूर्व विधायक संगीत सोम बोले- वह स्वयं मौके पर जाकर युवाओं को मैदान में प्रवेश दिलाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। पीएम श्री नवोदय विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने स्कूल के खेल मैदान पर बाहरी लोगों के प्रवेश एवं अभ्यास करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा है कि वह यदि रोक लगती है तो वह युवाओं को स्वयं मैदान में प्रवेश कराएंगे।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार के अनुसार लंबे समय से बाहरी लोग विद्यालय के खेल मैदान में प्रवेश कर शारीरिक अभ्यास करते आ रहे थे। इससे न केवल छात्रों के शिक्षण में बाधा उत्पन्न हो रही थी, बल्कि स्कूल परिसर की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा था। मैदान में लगे खेल उपकरण और बाउंड्री वॉल को क्षति पहुंचाई गई, जिसे विद्यालय प्रबंधन द्वारा मरम्मत कराया गया। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने दोबारा उसे गिरा दिया। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा कई बार मौखिक रूप से इन बाहरी लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व विधायक संगीत सोम ने उनके मोबाइल पर संपर्क कर आग्रह किया कि भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को एक महीने के लिए मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाए। प्राचार्य ने छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए अनुमति देने से इन्कार किया। प्राचार्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संगीत सोम का कहना है कि उनके पास आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए संपर्क कर रहे हैं, जो अभ्यास हेतु किसी उपयुक्त स्थान की मांग कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि यदि विद्यालय प्रशासन युवाओं के प्रवेश पर रोक लगाता है तो वह स्वयं मौके पर जाकर उन्हें मैदान में प्रवेश दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed