Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Restraint is the best means to protect the environment: Bhavbhushan Muniraj

संयम ही पर्यावरण की सुरक्षा करने का सर्वश्रेष्ठ साधन : भावभूषण मुनिराज

Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Restraint is the best means to protect the environment: Bhavbhushan Muniraj
हस्तिनापुर। कस्बे कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 11वें दिन महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि संयम से ही पर्यावरण सुरक्षा हो सकती है।
विज्ञापन

विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। कुणाल जैन ने स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। शांतिधारा राजीव जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन बबीता जैन, अंतरा, नयनसी, दीक्षा जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। 281 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ नीलम जैन ने संस्कृत भाषा में किया। सुनीता दीदी ने भजन प्रस्तुत कर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

विधान के मध्य गुरुवर भावभूषण मुनिराज ने कहा कि संयम ही पर्यावरण की सुरक्षा करने का सर्वश्रेष्ठ साधन है। कुछ नियम अपनाकर हम संयम के साथ ही वातावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। अगर हम पृथ्वी का दोहन न करें, पानी बर्बाद न करें, वायु में प्रदूषण न फैलाएं, अग्नि का जरूरत भर ही इस्तेमाल करें तो हमारे संयमित जीवन से इन सबकी रक्षा हो सकती है। इसके भयावह परिणामों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन दीप्ति जैन ने किया। पंच परमेष्टी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अंजू जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन ममता जैन, चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन कुसुमलता जैन ने किया। विजेताओं को विपिन जैन ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, जेसी जैन, शिखरचंद जैन, राजीव जैन, सुनील जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed