{"_id":"6a070b08ee49e33c030d3dd2","slug":"responsibility-for-discipline-among-students-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107946-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को सौंपी अनुशासन बनाने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को सौंपी अनुशासन बनाने की जिम्मेदारी
Fri, 15 May 2026 05:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 15 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मॉडर्न स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। छठी वाहिनी पीएसी स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानायक प्रेमचंद ने की। समारोह का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।
शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना शर्मा व चारों सदनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
समारोह में विद्यालय के विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं की नियुक्ति की गई। सीनियर वर्ग में कक्षा 12-सी के वंश सिंह और आयुषी को स्कूल कप्तान बनाया गया। कक्षा 11-बी के अर्जुन सैन और 11-ए की अंशिका राठी को सीनियर कप्तान नियुक्त किया गया। जूनियर वर्ग में कक्षा 5-बी के सक्षम और 5-ए की युविका राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल विभाग के कप्तान के रूप में कक्षा 12-डी के प्रियांशु चौहान और 12-बी की अपूर्वा चौधरी को चुना गया। चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन में हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, परफेक्ट और जूनियर परफेक्ट को बैज व सैश प्रदान कर शपथ दिलाई गई। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के अनुशासन व सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पर उप सेनानायक राघवेंद्र कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।