फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Respiratory crisis, pollution increased by 87 percent in 24 hours

प्रदूषण: सांसों पर सकंट, चौबीस घंटे में 87 फीसदी बढ़ा एक्यूआई

Fri, 04 Nov 2022 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Respiratory crisis, pollution increased by 87 percent in 24 hours
मोदीपुरम। सर्दी के सीजन में दूसरी बार मेरठ की हवा बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 186 था, जो बढ़कर 349 पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 87 प्रतिशत बढ़ गया है। चिकित्सकों ने सुबह घूमने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एनसीआर में लगातार हवा की सेहत खराब हो रही है। बढ़ता प्रदूषण का स्तर लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। अभी तक दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में ही एक्यूआई 300 के पार पहुंच रहा था, वहीं अब मेरठ का एक्यूआई भी बढ़ गया। दीपावली की रात 380 एक्यूआई पहुंच गया था, सीजन में दूसरी बार सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि तीन स्टेज लागू कर दी गई है, जिस तरह से एक्यूआई बढ़ा है, यह चिंता की बात है। इसकी रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय छाया स्मॉग, बदल बदला रहा मौसम
मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। आधी रात से ही स्मॉग शुरू हो गया। सुबह करीब आठ बजे भी हाईवे पर लाइट जलानी पड़ी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान थोड़ा कम हुआ है, लेकिन रात का तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें बचाव
सुबह सैर पर खाली पेट न जाएं
ड्राइविंग के समय कार के शीशे बंद रखें
नियमित रूप से श्वसन संबंधित व्यायाम करें
परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें
धूम्रपान न करें, घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें
घर के आसपास धूल हो तो पानी का छिड़काव अवश्य करें
शहर के विभिन्न इलाकों में एक्यूआई
गंगानगर 346
जयभीमनगर 395
पल्लवपुरम 307
केसरगंज 317
दिल्ली रोड 345
तेजगढ़ी चौराहा 327
हापुड़ चौराहा 321
मेडिकल 338
शॉप्रिक्स मॉल 332
बेगमपुल 325
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed