Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Resolution Day: Out of 50 complaints, only two are resolved on the spot

समाधान दिवस : 50 शिकायतों में से दो का ही मौके पर निस्तारण

Sun, 16 Oct 2022 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: Out of 50 complaints, only two are resolved on the spot
समाधान दिवस : 50 शिकायतों में से दो का ही मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

सरधना। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शिकायतों का समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। 50 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों में चकरोड व भूमि से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने सहित पुलिस आदि से संबंधित प्रकरणों से संबंधित 50 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा बाकी शिकायतों को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आमजन को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके शिकायतों व प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। पिठलोकर निवासी दिव्यांग नासिर मशक्कत कर अधिकारियों तक पहुंचा। उसने पिछले काफी समय से आवास के लिए विभागों के चक्कर काटने की शिकायत की। डीएम ने दिव्यांग के लिए अधिकारी को व्हीलचेयर की व्यवस्था करने को कहा। वहीं, आवास के मामले में अधिकारियों को जल्द जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसडीएम सत्यप्रकाश, डीपीआरओ रेणू श्रीवास्तव, तहसीलदार नटवर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना में 78 में से 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण
मवाना। संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी अखिलेश यादव और तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने तहसील अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। 78 शिकायतों में से मौके पर 12 का ही निस्तारण हो सका।
बिमलेश नंगला गोसाई ने आरोपियों को गिरफ्तार कराने, नवनीत पुट्ठी ने भूमि की पैमाइश कराने, ओमवीर इकवारा ने कूड़ी हटवाने, अंसार अली मवाना खुर्द ने सरकारी रास्ते से कब्जा हटवाने, भारत भूषण फलावदा ने चकरोड कब्जा मुक्त कराने, अरविंद भराला नंगला गोसाई ने अगवानपुर के हल्का लेखपाल की सीमा निर्धारण के संबंध में, रोशन लाल ने मखदूमपुर से मवाना तक बसों का संचालन कराने, शहजाद कल्याण सिंह ने आयुष्मान कार्ड में मुखिया का नाम दर्ज कराने, प्रवीण निलोहा ने एक कनेक्शन के दो बिल आने, रोहताश निलोहा ने बिजली की राशि दिलाने, बाबूराम अलीपुर मोरना ने रास्ते से पक्की पैड़ी हटवाने के संबंध में पत्र दिए।

किसान एकता संघर्ष संगठन ने गन्ना मंत्री के नाम किसानों को ब्याज दिलाने के लिए ज्ञापन दिया। समाधान दिवस में कुल 78 शिकायतें आई। जिसमें से मौके पर 12 का ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में राजस्व की 31, पुलिस की 16, विकास की चार, स्वास्थ्य विभाग की एक, अन्य विभागों की 36 शिकायतें मिली। उपजिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का समय से निस्तारण करने आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed