{"_id":"6a1ee9f2ffe47454910912a7","slug":"residents-of-mohalla-kumharan-demanded-action-alleging-indecency-towards-women-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112555-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोहल्ला कुम्हारान के लोगों ने की कार्रवाई की मांग, महिलाओं से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोहल्ला कुम्हारान के लोगों ने की कार्रवाई की मांग, महिलाओं से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान के निवासियों ने उपजिलाधिकारी शिकायत पत्र देकर क्षेत्र में कुछ लोगों पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर झोपड़ी डालकर कब्जा करने तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मोहल्ले में नाले के किनारे कुछ लोग लंबे समय से झोपड़ी डालकर बैठे रहते हैं। आरोप है कि वहां अक्सर लोगों का जमावड़ा रहता है और शराब पीने के बाद गाली-गलौज व अशोभनीय हरकतें की जाती हैं। इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के व्यवहार के कारण महिलाओं और युवतियों का उस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। मोहल्लावासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर मोहल्ले के कई महिला और पुरुष निवासियों के हस्ताक्षर हैं। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।