फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Residents of Mansarovar Colony inconvenienced by a three-and-a-half-hour power outage.

Meerut News: मानसरोवर कॉलोनी में साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान

Wed, 09 Sep 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Residents of Mansarovar Colony inconvenienced by a three-and-a-half-hour power outage.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सिविल लाइन बिजलीघर से जुड़ी मानसरोवर कॉलोनी में बुधवार को बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि दोपहर बाद लगभग तीन बजे अचानक बिना किसी सूचना के कॉलोनी की बिजली काट दी गई, जिससे लोग परेशान रहे। बिजलीघर पर किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
इसी तरह से 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन के कारण हापुड़ रोड बिजलीघर से जुड़ी कई कॉलाेनियों में लगभग चार घंटे बिजली कटौती के कारण लोग परेशान रहे। इसके अलावा मरम्मत कार्यों के कारण शहर के रंगोली, नौचंदी, शास्त्रीनगर, मोहकमपुर, उद्योगपुरम- सेक्टर1 व 2, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम सेक्टर एक, लिसाड़ी रोड, खड़ौली बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि मरम्म्मत कार्यों के लिए एक दिन पूर्व सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई जाती है। बुधवार को अचानक हुए फाल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई गई।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed