फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reservation of director declared in Cooperative Sugarcane Development Committee, Meerut

Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ में डायरेक्टर का आरक्षण घोषित

Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Reservation of director declared in Cooperative Sugarcane Development Committee, Meerut
माछरा। सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ में डायरेक्टर पद का आरक्षण घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी राहुल मलिक एवं आदेश कुमार ने बताया कि समिति में नौ डायरेक्टर चुने जाने हैं, जिनके लिए आरक्षण निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी के लिए इंचौली क्षेत्र अनारक्षित, कस्तला क्षेत्र आरक्षित, किठौर क्षेत्र अनारक्षित, कैलीरामपुर क्षेत्र अनारक्षित तथा भटीपुरा क्षेत्र आरक्षित अनुसूचित जाति के लिए रखा गया है। मोहम्मदपुर बागड़ क्षेत्र अति पिछड़ा वर्ग के लिए, शाहजहांपुर और सिसौली क्षेत्र महिला के लिए, हसनपुर कलां सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

गन्ना समिति मेरठ के निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन कमेटी के लिए 7 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 8 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल होंगी। 9 अक्तूबर को 10 से 2 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसी दिन 3 बजे से 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। 10 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 बजे से 3 बजे तक वैध नामों की सूची का प्रदर्शन होगा। 14 अक्तूबर को नामांकन वापस लिए जाएंगे। 10 से 3 बजे तक अंतिम नामांकन पत्रों की सूची और चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 16 अक्तूबर को सुबह 10 से 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। वहीं परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed