फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Research trip for the revival of Hindon River

Meerut News: हिंडन नदी के पुनर्जीवन को निकाली शोध यात्रा

Tue, 17 Mar 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Research trip for the revival of Hindon River
मेरठ सीमा में ग्रामीणों से किया संवाद, नदी से जुड़ी समस्याओं को सुना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। हिंडन नदी के पुनर्जीवन को लेकर निकाली जा रही शोध यात्रा मंगलवार को मेरठ सीमा में पहुंची। इस दौरान पिठलोकर गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नदी से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान पर चर्चा की गई।

यात्रा के दौरान नदी की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने प्रदूषण, घटते जलस्तर और आसपास के पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभावों को लेकर अपनी बात रखी। इस पर यात्रा में शामिल विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संभावित समाधान सुझाए। आयोजक रमनकांत त्यागी ने बताया कि इस शोध यात्रा के दौरान नदी सफाई, पौधरोपण, तालाबों का पुनर्जीवन, जल परीक्षण और सीवेज के प्राकृतिक उपचार जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम नदी किनारे ही किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय नदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमन कांत त्यागी के नेतृत्व में चल रही यात्रा में राजीव त्यागी, मास्टर इस्माइल, गुफरान, नितिन स्वामी सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सभी लोग मिलकर हिंडन नदी को पुनर्जीवित करने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed