Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Research scholars and faculty members from CCSU visited the laboratories at DU.

Meerut News: सीसीएसयू के शोधार्थियों और शिक्षकों ने डीयू की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया

Sat, 31 Oct 2026 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Research scholars and faculty members from CCSU visited the laboratories at DU.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भारत सरकार की एएनआरएफ-पेयर परियोजना के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीसीएसयू के 40 शोधार्थियों और 10 शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को शैक्षणिक भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विवि के नॉर्थ और साउथ कैंपस की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और शोध केंद्रों का अवलोकन किया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए भ्रमण का उद्देश्य सीसीएसयू के शिक्षकों और शोधार्थियों को आधुनिक शोध तकनीकों, उन्नत प्रयोगशाला सुविधाओं और विषय विशेषज्ञों से जोड़ना रहा। इस पहल से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं, शोध पत्र प्रकाशन और शोधार्थियों के प्रशिक्षण की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान भौतिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन विभागों की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया। यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्रूमेंटेशन सेंटर (यूएसआईसी) में आधुनिक उपकरणों और तकनीकी संसाधनों के उपयोग के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों के साथ संवाद के दौरान प्रतिभागियों को नई शोध तकनीकों और आधुनिक वैज्ञानिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना में दिल्ली विवि को हब और सीसीएसयू को स्पोक संस्थान के रूप में जोड़ा गया है। इसके तहत हब विश्वविद्यालय अपनी विशेषज्ञता, प्रयोगशालाओं, वैज्ञानिक उपकरणों और शोध संसाधनों के माध्यम से स्पोक विश्वविद्यालय की शोध क्षमता विकसित करने में सहयोग करता है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों के बीच शोध संबंधी संसाधनों की उपलब्धता का अंतर कम करना और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देना है। परियोजना निदेशक प्रो. राज किशोर शर्मा ने समन्वय किया। उनके साथ प्रो. हाशमी, प्रो. शैलेंद्र, डॉ. उपदेश और डॉ. प्राक्षी सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed