फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reports of agriculture in Meerut

बकाया भुगतान के लिए आज हाईवे जाम करेगी भाकियू

Mon, 01 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Reports of agriculture in Meerut

गन्ना मूल्य वृद्धि और समय से भुगतान की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को हाईवे जाम करेंगे। एनएच-58, मेरठ-करनाल मार्ग और मेरठ-बागपत रोड पर जाम लगाया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने गन्ने के रेट में तीन साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की है। गन्ना उत्पादन लागत 300 रुपये प्रति कुंतल पहुंचने के बाद भी गन्ना रेट यथावत रखा गया है। गन्ना रेट, समय से बकाया भुगतान और बिजली बिल समस्या को लेकर भाकियू ने एक फरवरी को प्रदेश भर में हाईवे जाम करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


भाकियू नेता सतवीर जंगेठी ने बताया कि सोमवार सुबह 11:00 बजे एनएच-58 पर खिर्वा बाईपास, मेरठ-करनाल मार्ग पर दबथुआ में और मेरठ-बागपत रोड पर जानी गंगनहर पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों को दी जाएगी छूट
स्कूल वाहन, एंबुलेंस, बारात की बस को कार्ड दिखाने पर निकलने की छूट दी जाएगी। भाकियू नेता जवाहर सिंह जिटौली ने बताया कि भाकियू आम लोगों को परेशान करना नहीं चाहती है। लेकिन प्रदेश और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ हाईवे जाम करना जरूरी है।


मिलों से नहीं निकलने देंगे शीरा
भाकियू नेता संजय दौरालिया और विनोद जिटौली ने बताया कि पहले हाईवे जाम करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने मांग नहीं मानी तो शुगर मिलों पर तालाबंदी कर शीरे को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed