{"_id":"67458f55a64a9bc4d873a53dd7a7331e","slug":"reports-of-agriculture-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी न करने से खफा किसानों ने भदौड़ा गांव में गन्ने की होली जलाई। रालोद ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करते हुए व्यवस्था परिवर्तन यात्रा में इसे मुद्दा बनाने का एलान किया है। रालोद ने सरकार से रेट पर पुनर्विचार करने, किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने और पेमेंट 14 दिन के अंदर कराने की मांग की है।
सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लंबे इंतजार के बाद गन्ने का एएसपी यथावत 280-290 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया था। जिसके बाद किसानों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को रोहटा ब्लाक के गांव चिंदौड़ी, आट्टा, डालमपुर आदि के किसानों ने रालोद के वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में गांव भदौड़ा में गन्ने की होली जलाई। सांगवान ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री मिल मालिकों के हितों की रक्षा करने के लिए किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले महीने से शुरू हो रही व्यवस्था परिवर्तन जनचेतना यात्रा में इसे मु्द्दा बनाया जाएगा। पार्ट पेमेंट की नीति स्वीकार नहीं होगा, यदि सरकार गन्ना मूल्य बढ़ाने पर विचार नहीं करती है तो रालोद पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। इस दौरान कृष्णपाल प्रधान, अंकुर भदौड़ा, फूल कुमार, विकास, सुबोध, कंवरपाल, राकेश मलिक, सागर, हरेंद्र, अनिल, राजीव, मलखान, सूरजमल, कालूराम, अंकित मलिक, दीपक आदि मौजूद रहे।