{"_id":"580d128e4f1c1bd975bc2233","slug":"report-on-abvp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के डीएसडब्लयू आवास पर वार्ता करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस में चुनाव आयुक्त के घर में घुसकर हंगामा करने के मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। चुनाव आयुक्त की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। जबरन घर में घुसने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार रात एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने पर हंगामा किया था।
विवि में 26 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव है। शनिवार को स्क्रूटनी कमेटी ने एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी स्वाति सागर का नामांकन निरस्त कर दिया था। 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद नामांकन निरस्त किया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया था कि एडमिशन के दौरान गड़बड़ी क्यों नहीं पकड़ी गई। कार्यकर्ता आवास में घुस गए थे। काफी देर तक हंगामा हुआ था। चुनाव आयुक्त की पत्नी की ओर से उत्तम सैनी, अंशुल गुप्ता, अनिल तोमर, चिराग गुप्ता, राहुल गौतम को नामजद और कई के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
हंगामे के पीछे बड़े लोग
चुनाव आयुक्त के घर पर हुए हंगामे के पीछे विवि कैंपस में चल रही राजनीति भी एक वजह है। सूत्रों के मुताबिक हंगामे के सूत्रधार एक संगठन से जुड़े कुछ लोग हैं, जो विवि में ही कार्यरत हैं। वह कार्यकर्ताओं को गाइड करने से लेकर रणनीति तक तैयार कर रहे हैं। विवि में यह खुलेआम चल रहा है। जिसकी जानकारी दूसरे संगठनों को भी है। छात्र संगठनों से शिक्षकों और कर्मचारियों का जुड़ाव कैंपस में बवाल करा सकता है।