{"_id":"5eadce768ebc3e908c641067","slug":"report-of-female-scavenger-molestatiom-filed-laward-news-mrt4801661146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लावड़। पुलिस ने महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़ के मामले में तीन दिन बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि पुलिस ने उल्टे सफाईकर्मियों पर ही कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इस पर सफाईकर्मियों ने रविवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
कस्बा निवासी एक महिला सफाईकर्मी से बीती 29 अप्रैल को सभासद पति कामिल ने गालीगलौज कर छेड़छाड़ की थी। सफाईकर्मी ने इसकी शिकायत सफाई नायक व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। इस पर महिला सफाईकर्मी ने सभासद पति के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन बीतने के बाद भी सभासद पति के मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और उल्टा सफाईकर्मियों पर ही कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इससे क्षुब्ध सफाईकर्मियों ने ठेकेदार रवि चौधरी को मामले की जानकारी दी। इस पर रवि चौधरी ने बताया कि संकट की घड़ी में सफाईकर्मी भी योद्धा की तरह काम कर रहे हैं। उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसडीएम सरधना से की। इस पर सफाईकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। इस पर पुलिस ने शनिवार रात आरोपी सभासद पति कामिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ठेकेदार की ओर से ज्ञापन मिला है। मामला गंभीर है। कोरोना योद्घाओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।-अमित कुमार भारतीय, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया हैे। उसकी जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी।-अखिलेश भदौरिया, एएसपी सदर देहात