फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed on attack on youth in university

विश्वविद्यालय में युवक पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Report filed on attack on youth in university
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सोमवार को युवक पर हुए हमले के मामले में पिता की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंगानगर क्षेत्र के यशोदा कुंज निवासी अरुण सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र युवराज सोमवार को दोस्त विपिन, परम, सिद्धांत, शौर्य, तनिष्क व दिवाकर के साथ चौधरी चरण सिंह विवि में फुटबाल मैच खेलने गया था। मैच के बाद वह मैदान से बाहर आ रहे थे। आरोप है कि तनिष्क त्यागी, एकाग्र रस्तौगी और अभिषेक दत्त ने अपने 15-20 साथियों के साथ युवराज पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। युवराज और उसके दोस्त जान बचाकर विवि से किसी तरह बाहर आए। इसके बाद से कुशाग्र त्यागी और तनिष्क त्यागी के मोबाइल से उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed