{"_id":"688d01d2315327afb0018ba9","slug":"report-filed-of-robbery-of-gold-earring-from-a-youth-meerut-news-c-72-1-smrt1021-137996-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से सोने की बाली लूटने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से सोने की बाली लूटने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में सोमवार को युवक से सोने की बाली लूटने की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। शास्त्रीनगर सपना क्वार्ट्स निवासी हर्षदीप शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 27 जुलाई को वह बेटी काम्या के साथ बीमार रिश्तेदार को देखने तोमर हॉस्पिटल गए थे। घर लौटते समय एल-ब्लॉक में पीछे से स्कूटी पर आए युवक ने झपट्टा मारकर उनके कान से बाली लूट ली। उन्होंने आराेपी का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन का कहना है कि आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। संवाद
-- -- -
पौधे बेचने वाले से 10 हजार रुपये लूटे
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में अच्छरौंडा मोड़ पर पौधे बेचने वाले से दो बदमाश 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। मूल रूप से हरदोई जिले के गांव बरौना निवासी मुक्तार पूठा रोड स्थित नर्सरी में रहते हैं। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज बताया कि बुधवार को वह अच्छरौंडा मोड़ पर पौधे बेचने गया था। वहां दो युवक आए और रुपये खुलवाने के बहाने उससे 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। संवाद