फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Report filed for molestation and assault on girl

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Report filed for molestation and assault on girl
कंकरखेड़ा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर 7 अगस्त को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार सुनील गुप्ता को टक्कर मार दी थी। इसके बाद से उनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सुनील की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डाबका गांव निवासी सुनील गुप्ता अखबार बांटने का काम करते थे। सात अगस्त को वह साइकिल से सुबह के समय अखबार बांटने के लिए जा रहे थे। इसी बीच डाबका गांव के सामने दिल्ली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल को अस्पताल में उपचार कराया था।
विज्ञापन

परिजनों ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए केस दर्ज कराया था। शनिवार को अस्पताल में सुनील की मौत हो गई। सुनील की मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि केस दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed