फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   report file

रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
report file
युवती की मां ने चार लोगों पर लगाया आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव कोहला के जंगल में मवाना थाना क्षेत्र के गंाव निवासी आटो चालक ने बेटी को इंसाफ नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, शनिवार को रेप पीड़िता की मां ने आरोपी पक्ष द्वारा प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बताते चलें कि शुक्रवार उपंरात क्षेत्र के गांव कोहला के जंगल में सड़क किनारे एक टेंपो खड़ा था। वहां गन्ने के खेत स्थित शीशम के पेड़ पर फंदे में एक शव लटका लोगों ने देखा था। बाद में उसकी शनाख्त पास के गांव निवासी आटो चालक के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

आटो चालक की बेटी ने दो माह पूर्व गांव के ही युवक के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर रेप का मुकदमा थाना मवाना में दर्ज कराया था। आरोप है कि आरोपी परिवार के लोग उनका उत्पीडन कर रहे थे। दुष्कर्म में नामजद मुख्य आरोपी जेल में बंद है। बृहस्पतिवार रात जेल में बंद आरोपी के लोगों ने आटो चालक की बेटी से मारपीट की थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में ले थाने ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रेप पीड़िता की माता ने थाना बहसूमा में अमित पुत्र घासीराम, अंकित पुत्र राकेश कश्यप, मंजीत पुत्र मंगल, मिंटू पुत्र मलूखे पर आरोप लगाया कि पुराने मुकदमे को लेकर उसके पति को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर उसने आत्म हत्या की है। आरोपी पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी के कुछ फोटो भी वायरल किए। जिससे उसका पिता बहुत आहत हुआ। वह परेशान रहने लगा था। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed