फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Repeated counting of times elections today

बार चुनाव की दोबारा मतगणना आज

Fri, 01 Jan 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Repeated counting of times elections today
सरधना। बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना पडे़गा। इस संबंध में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एल्डर्स कमेटी को हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा गया। जिस पर एल्डर्स कमेटी द्वारा बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया गया। इस संबध में बार अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी को भी पत्र लिखा है। वहीं, निर्वाचन अधिकारी ने शुक्र्रवार को दोबारा मतगणना कराकर चुनाव परिणाम घोषित कराने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन की वर्ष 2020-21 की नई कार्यकारिणी के चुनाव एवं मतदान के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो सका। इस संबंध में चुनाव अधिकारी द्वारा न तो बार अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर दोबारा से चुनाव कराने और न ही मतपत्र निरस्त कर चुनाव परिणाम घोषित किया गया। कुछ अधिवक्ताओं द्वारा बुधवार को एल्डर्स कमेटी को पत्र लिखकर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव दोबारा कराने की मांग की थी। इस मामले में अधिवक्ताओं के शिकायती पत्र पर एल्डर्स कमेटी भी बृहस्पतिवार को सक्रिय हो गई। उसने संज्ञान लेते हुए बार अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सैय्यद आरिफ अली एडवोकेट को पत्र लिखा। जिसमें एल्डर्स कमेटी की तरफ से सदस्य सत्यवीर सिंह द्वारा पत्र लिखा गया। बताया कि एल्डर्स कमेटी के सदस्य शिवराज त्यागी के परिवार में किसी हादसे के कारण उनसे इस संबंध में बातचीत नहीं हो सकी। जिसके चलते 15 जनवरी 2021 तक इस संबंध में एल्डर्स कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद एल्डर्स कमेटी अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर अपना निर्णय सुनाएगी, तब तक चुनाव अधिकारी इस पर निर्णय सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

दोबारा मतगणना के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के प्रत्याशियों को बुलाया है। उनके सामने दोबारा मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणाम को घोषित किया जाएगा। इसके साथ गतिरोध खत्म हो जाएगा। इसलिए एल्डर्स कमेटी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।-अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली एडवोकेट, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed