Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Remembering the sacrifice of Pandit Lekh Ram

Meerut News: पंडित लेखराम के बलिदान को याद किया

Sun, 22 Feb 2026 04:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifice of Pandit Lekh Ram
- आर्य समाज साकेत में केंद्रीय आर्य समिति की ओर से हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। केंद्रीय आर्य समिति मेरठ महानगर ने आर्य समाज साकेत में रक्त साक्षी पंडित लेखराम का बलिदान दिवस मनाया। देवयज्ञ आचार्य राजन शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्या सुलभा शास्त्री ने भजनों के माध्यम से पंडित लेखराम को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। वैदिक कन्या गुरुकुल दबथला के संचालक आचार्य प्रमोद कुमार ने उनके जीवन की घटनाओं को बताया।

आचार्य प्रमोद ने बताया कि महर्षि दयानंद से प्रभावित होकर पंडित लेखराम ने अपना जीवन देश व धर्म पर न्योछावर कर दिया। एक बार उन्होंने अपने बीमार बेटे को छोड़कर मंसूरपुर के पास गांव में हो रहे धर्म परिवर्तन को रोका। उन्होंने गांव वालों को धर्म परिवर्तन से बचाया, लेकिन अपने बेटे को नहीं बचा पाए। पूछने पर उन्होंने कहा मैंने एक बेटा खोया, पर अनेक बेटों को बचा लिया। आचार्य ने श्रोताओं को धर्म रक्षा के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रधान सतपाल मेहंदीरत्ता ने की। संचालन रविंद्र आर्य ने किया। इस अवसर पर सोहनवीर सिंह, सुशील बंसल, आरपी सिंह चौधरी, यशपाल सिंह, किशन लाल कुशवाह, रविंद्र सिंह आर्य, सूरजपाल सिंह, मांगेराम आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed