फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   religious news news

भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं श्रीकृष्ण की लीलाएं,:आचार्य जनार्दन तिवारी

Tue, 06 Oct 2026 03:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
religious news news
.. भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, कंस वध तक पहुंची कथा
विज्ञापन

... गोकुल में मना आनंदोत्सव, माखन चोरी और असुरों के उद्धार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
चंद्रलोक पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं और कंस वध तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल रहे।
कथा व्यास ने वसुदेव-देवकी, कंस के अत्याचार और भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल पहुंचने की कथा सुनाई। नंद बाबा के घर भगवान के आगमन, माता यशोदा के वात्सल्य और गोकुल में मनाए गए आनंदोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद माखन चोरी, बाल सखाओं के साथ क्रीड़ा, पूतना वध, शकटासुर और तृणावर्त जैसे असुरों के उद्धार तथा भगवान की अन्य बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा क्रम में भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा पहुंचने और कंस वध तक की कथा भी सुनाई गई।
विज्ञापन

आचार्य जनार्दन तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में जीवन के गहरे आध्यात्मिक संदेश छिपे हैं। मनुष्य को अहंकार त्यागकर प्रेम, सरलता, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। भगवान का नाम और भक्ति ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। सच्ची श्रद्धा और प्रेम वाले हृदय में भय, अहंकार और नकारात्मक भावनाएं टिक नहीं सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से चन्द्रलोक पार्क का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता, राजेंद्र उपाध्याय, देव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रीति गर्ग, विभा तिवारी, कंचन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed