फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religion secretly friendship, rape, conspiracy was planned for marriage

धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर किया बलात्कार, निकाह के लिए रचा था षड्यंत्र

Tue, 20 Feb 2018 02:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Feb 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Religion secretly friendship, rape, conspiracy was planned for marriage
फाइल फोटो

बिजनौर में दुष्कर्म का शिकार हुई वकील को आरोपी युवक ने दूसरे धर्म का बताकर झांसा दिया था। उसने युवती से जबरन निकाह करने के लिए पूरा खाका भी तैयार कर लिया था। युवती का धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह की तैयारी की जा रही थी। युवती पर दबाव बनाने के लिए उससे बलात्कार किया गया। अगर रविवार को युवक के परिजन निकाह का सामान लेने के लिए बाहर न जाते तो युवती वहीं कैद होकर रह जाती।

विज्ञापन


युवती ने पुलिसकर्मियों को बताया कि फैसल मुंबई में एक सैलून पर काम करता था। वहां आने-जाने के दौरान उसकी उससे जान पहचान हो गई। फैसल ने उसे अपना नाम राहुल बताया। उसने उसके सामने नहटौर की बहुत तारीफ की और बहन की शादी बताकर बार बार फोन कर नहटौर आने को कहा। जब तक वह नहटौर में फैसल के घर नहीं पहुंची तब तक उसे भनक नहीं लगने दी गई की फैसल ने उसे अपना नाम व धर्म गलत बताया था। 
विज्ञापन


पढ़ें : हाईकोर्ट की वकील को बंधक बनाकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह की थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाकर उसके परिजनों ने उसकी आवभगत की, लेकिन जल्दी ही वे उसे प्रताड़ित करने लगे और फैसल से निकाह करने का दबाव डालने लगे। उन्होंने उसे जबरन बुर्का भी पहनाया व मांस भी खिलाने की कोशिश की। फैसल ने उससे घर के अंदर ही दुष्कर्म किया। 


उसने उसे छोड़ देने की मिन्नत की तो फैसल के घर की महिलाओं ने भी उसकी नहीं सुनी। महिलाएं भी उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रही थीं। किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। 

रविवार को फैसल अपने घरवालों के साथ अपनी बहन के निकाह के लिए सामान खरीदने गया था। घर की औरतें किसी और काम में लगी थीं। वह किसी तरह घर से बाहर निकली और ई रिक्शा से सीधे थाने आई। पुलिसकर्मियों के मुताबिक युवती हांफती हुई बदहवास हालत में थाने पहुंची थी। वह अपने परिजनों से संपर्क कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed