फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Religion change and a family has adopted Hinduism in Shamli

डीएम साहब! हमने मुस्लिम धर्म छोड़, हिंदू धर्म अपनाया है, शिव मंदिर में की पूजा

Thu, 01 Nov 2018 08:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 01 Nov 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Religion change and a family has adopted Hinduism in Shamli
डीएम से मिलते हुए शहजाद - फोटो : अमर उजाला

यूपी में शामली शहर का एक ट्रांसपोर्टर अपने बेटे के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम से मिलकर धर्म परिवर्तन का दावा किया है। बताया कि उसने और उसके एक बेटे ने स्वेच्छा से मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया है।

विज्ञापन


हरेंद्र नगर निवासी शहजाद राना ने बताया कि उनके पूर्वज भी हिंदू थे, जो धर्म परिवर्तन के बाद मुस्लिम हो गए थे लेकिन उसकी आस्था अभी भी हिंदू धर्म में है। इसलिए वह बिना किसी दबाव के फिर से हिंदू धर्म में वापस आना चाहता है। उसने अपना नाम शहजाद राना से स्थान पर संजू राना और अपने बेटे समर राना का नाम शेखर राना कर लिया है। अब उन्हें इसी नाम से जाना जाए। उसने इस संबंध में शपथ पत्र भी अधिकारियों के यहां दिया है।  
विज्ञापन


शहजाद से संजू बने ट्रांसपोर्टर ने बताया कि कई दिनों से उसके सपने में भगवान श्रीराम आ रहे थे और वह तभी से वह विचलित था। तभी उसने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया। परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे हैं। फिलहाल पत्नी और दूसरा बेटा तैयार नहीं है, लेकिन उसने इन दोनों के भी जल्द ही धर्म परिवर्तन करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Religion change and a family has adopted Hinduism in Shamli
बेटे के साथ मंदिर में पूजा करते हुए शहजाद - फोटो : अमर उजाला

शिव मंदिर में की पूजा 
नाम बदलकर संजू और शेखर बने पिता पुत्र दोनों ने कलेक्ट्रेट में बने शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और माथा टेका। पिता पुत्र खुद को काफी खुश दिखा रहे थे। ये मामला कलेक्ट्रेट में भी चर्चाओं का विषय बना रहा।  

कोट 
एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ मिला था, जिसने धर्म परिवर्तन करने और अपना नाम बदलने की जानकारी दी है। उसे बताया गया कि ये उसका व्यक्तिगत मसला है। उनके स्तर से कोई कार्रवाई संभव नहीं है। सुझाव दिया गया कि यदि वो खुद को असुरक्षित महसूस करता है तो पुलिस कार्यालय जा सकता है। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शामली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed