फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief... Three new power houses will be built, will get relief from cuts

Meerut News: राहत...बनेंगे तीन नए बिजली घर, कटौती से मिलेगी मुक्ति

Mon, 12 Jun 2023 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

मेरे शहर में तीन नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इससे तीन लाख की आबादी को राहत पहुंचेगी। वर्तमान में शहर में बिजलीघरों की में कमी होने के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Relief... Three new power houses will be built, will get relief from cuts
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहरवासियों को बिजली की किल्लत से छुटकारा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शहर में तीन नए बिजली घर बनाने की योजना बना रहा है। विवि रोड, खड़ौली और रामलीला ग्राउंड में 220 और 132 केवी के तीन नए बिजली घर बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इससे करीब तीन लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी पीवीवीएनएल के अधिकारियों से नए बिजली घर के प्रस्ताव मांगे हैं। शासन में भी उनकी ओर से इसकी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में वर्तमान में 3.22 लाख उपभोक्ता हैं और करीब 50 बिजलीघर हैं। गर्मियों में अक्सर बिजली की खपत बढ़ जाती है जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ता है। पीवीवीएनएल अधिकारियों के मुताबिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए शहर में अभी 5 नए बिजली घरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर 5 बिजलीघर और बन जाएं तो बिजली कटौती की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। फिलहाल पीवीवीएनएल की ओर से तीन नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

कैंट विधायक ने भी शासन से पैरवी के लिए मांगा प्रस्ताव
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने नए बिजली घर और रीवेम्प के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर, अधिशासी अभियंता विपिन कुमार, संदीप कुमार और जागेश कुमार के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द तीन नए बिजली घरों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इनमें खड़ौली और मवाना रोड के पास 220 केवी, विवि रोड पर 132 केवी और रामलीला ग्राउंड पर 132 केवी के उपकेंद्र के प्रस्ताव बनाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने शहर क्षेत्र में जल्द से जल्द बिजली क्षमता वृद्धि, जर्जर तारों, जर्जर खम्भों को बदलने का कार्य भी शुरू करने के लिए कहा। अधिकारियों की ओर से यह कार्य 15 जून से शुरू करने की बात कही गई।

बिजलीघर बनने से इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ
खड़ौली में बिजली घर बनने से गौलाबढ़, सरस्वती विहार, तेज विहार, फाजलपुर, भोलारोड, कंकरखेड़ा, कैंट समेत कई क्षेत्र शामिल होंगी। विवि रोड पर उपकेंद्र बनने से मंगलपांडे नगर, जज कालोनी, रामगढ़ी, जेलचुंगी, जेल रोड, पांडव नगर, सूर्या नगर, न्यू प्रभात नगर समेत कई कालोनियां शामिल होंगी। रामलीला ग्राउंड पर भी नया बिजलीघर बनने से दिल्ली रोड, इंद्रा नगर, देवलोक, इंद्रलोक, सिद्धार्थ नगर, नई बस्ती, मलियाना क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। इन क्षेत्रों में जहां पहले से बिजलीघर हैं वहां भी भरपूर बिजली मिल सकेगी। करीब 3 लाख से अधिक आबादी को नए बिजली घर बनने से लाभ पहुंचेगा।
वर्जन
पीवीवीएनएल अधिकारियों के साथ बैठक कर तीन नए बिजलीघरों के प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही रीवेम्प स्कीम से होने वाले कार्य भी जल्द शुरू कराने के लिए कहा गया है। बिजलीघर के लिए क्षेत्रों के नाम भी सुझाए गए हैं।-अमित अग्रवाल, कैंट विधायक, मेरठ


शहर में तीन नए बिजलीघरों का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसे लेकर कैंट विधायक के साथ भी बैठक हुई है। उम्मीद है कि एक से डेढ़ साल में बिजली घर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।-राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed