{"_id":"68bdb9daaea5ed93ca0582d2","slug":"relief-material-sent-to-the-farmers-of-punjab-meerut-news-c-72-1-mct1004-140122-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के किसानों को भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के किसानों को भेजी राहत सामग्री
Sun, 07 Sep 2025 10:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और मेरठ कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने बाढ़ प्रभावित पंजाब के किसानों के लिए रविवार को राहत सामग्री भेजी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों और शिक्षकों ने इकट्ठा राहत सामग्री के वाहनों को रवाना किया। इसमें चावल, आटा, दाल, कपड़े, कंबल, दवाइयां, पानी की बोतलें शामिल रही।मेरठ कॉलेज के मुख्य द्वार से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने राहत सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र नेताओं ने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब के किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी पीड़ा में हम चुप नहीं बैठ सकते। इस अवसर पर प्रो. विजय मलिक, सुबोध कुमार, छात्र नेता विजित तालियान, आदित्य पंवार, आदेश प्रधान, रोहित राणा, विजय राणा, प्रशांत चौधरी, विपुल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन