फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Relief material distributed to 27 families

27 परिवारों को वितरित की गई राहत सामग्री

Thu, 04 Sep 2025 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Relief material distributed to 27 families
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के साधु नांगली निवासी बाढ़ पीड़ितों को राहत समग्री वितरित करते राज्य मंत्री
हस्तिनापुर। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मीरपुर साधु नगली गांव में इस समय गंगा का कटान चल रहा है। ग्रामीणों ने मंदिर में शरण ली हुई है। बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शासन-प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बाढ़ को रोकने के लिए शासन स्तर से पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे, जिसकी परियोजना जल्द ही तैयार कराई जाएगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी, तहसीलदार मवाना सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

परीक्षितगढ़ क्षेत्र के साधु नांगली निवासी बाढ़ पीड़ितों को राहत समग्री वितरित करते राज्य मंत्री

परीक्षितगढ़ क्षेत्र के साधु नांगली निवासी बाढ़ पीड़ितों को राहत समग्री वितरित करते राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed