{"_id":"67f83126267e44dd78011e34","slug":"relief-from-trumps-tariff-for-90-days-orders-received-meerut-news-c-14-1-mrt1002-829339-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रंप के टैरिफ से 90 दिन के लिए राहत, आर्डर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रंप के टैरिफ से 90 दिन के लिए राहत, आर्डर मिले
विज्ञापन
- प्रतिस्पर्धा में चीन को पछाड़ने के लिए तैयार शहर के उत्पाद
- भारतीय शेयर बाजार के साथ सोने के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए रेसीप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। ऐसे में अमेरिका में भारत से होने वाले निर्यात में भी तेजी आई है। चीन पर अमेरिका के द्वारा टैरिफ जारी है। प्रतिस्पर्धा में चीन को पछाड़ने के लिए शहर के उत्पाद पूरी तरह तैयार हैं। इसमें स्पोर्ट्स, टेक्सटाइल, खिलौने, दवा, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, बैंड और मशीनरी पार्ट्स के आर्डर भी शहर की कंपनियों के पास आ रहे हैं। उद्योग विस्तार के लिए भी उद्यमी अमेरिकी कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के सचिव आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि टैरिफ के बाद शेयर बाजार भी प्रभावित हुआ है। शेयर मार्केट और सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। महंगाई दर भी बढ़ी हुई है। अब पुराने टैरिफ प्लान के अनुसार बेसलाइन टैरिफ 10 प्रतिशत रहेगा। हालांकि ग्लोबल इकॉनमी में अनिश्चितता बढ़ गई है। भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लाभ मिल रहा है।
आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि टैरिफ स्थगित होने से उद्यमियों और निर्यातकों को लाभ मिला है। निर्यातकों के जो ऑर्डर रुके हुए थे वह भी डिस्पेच किए जा रहे हैं। यूनाइटेड ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि 14 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। एक्सपोर्ट बढ़ने से पैसे का फ्लो और आय भी बढ़ेगी। इससे सीधे तौर पर उद्यमियों को लाभ होगा। वैश्विक वित्तीय जोखिम भी कम होगा।
विज्ञापन
आईआईए के मेरठ चेप्टर चेयरमैन तनुज गुप्ता ने बताया कि ऑटोमोबाइल, गार्मेंट, दवा कारोबार सीधे तौर पर लाभ होगा। अमेरिका में हमारा कई चीजों में सीधा मुकाबला चीन के साथ था। इसमें मेरठ में तैयार होने वाली आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी शामिल है। अब व्यापार बढ़ने की भी संभावना बन रही हैं। मेनकाइंड फार्मा के सेंट्रल डिस्ट्रीब्यूशंस हाउस हैड संजय बंसल ने बताया कि कंपनी 80 करोड़ से अधिक का कारोबार अमेरिका में कर रही है। हमारा ट्रेड स्तर अमेरिका के साथ लगभग 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। चीन के प्रतिस्पर्धा से हटने से दवा के साथ अन्य कंपनियों का भी कारोबार बढ़ रहा है।