{"_id":"5e0baa2a8ebc3e87e75c1dd5","slug":"relief-from-sunshine-day-modipuram-news-mrt461467391","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड के बीच विदा हुआ दिसंबर, आखिरी दिन रही थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड के बीच विदा हुआ दिसंबर, आखिरी दिन रही थोड़ी राहत
विज्ञापन
मोदीपुरम(मेरठ)। साल के आखिरी दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से खासी राहत मिली। हालांकि इस बार दिसंबर की ठंड ने कई दशक के रिकार्ड तोड़ दिए। सोमवार को तो अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया था। मंगलवार को सुबह से ही मौसम बदला और धूप ने राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 48 घंटे में दोबारा मौसम बिगडे़गा। बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
मंगलवार को दिन में शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद सूर्य देवता बादलों में छिप गए। हवाओं के बीच मौसम सर्द हो गया। दिन का तापमान 7.3 डिग्री से बढ़कर 15.2 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 2.5 से बढ़कर 5.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 85 व न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई।
पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
27 11.6 5.2
28 10.3 4.4
29 13.4 4.1
30 7.3 2.5
31 15.2 5.1
दिसंबर में रही कड़ाके की ठंड
इस बार दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड रही। 12 दिसंबर को बारिश होने के बाद से मौसम में लगातार बदलाव आया। पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से महानगर का पारा भी इस बार 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 7 डिग्री तक रहा। नए साल के शुरुआत में भी लोगों को सर्दी से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन---------------
दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री व रात का सामान्य से दो डिग्री कम था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में फिर मौसम बिगडे़गा। 2 व 3 जनवरी को बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इससे ठंड बढ़ेगी। नए साल पर दिन में बदली के आसार हैं।
डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर