{"_id":"5ef3b9e98ebc3e4309577141","slug":"relief-200-bed-hospital-will-open-in-panchli-meerut-news-mrt4880426168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: मेरठ के पांचली में खुलेगा 200 बेड का अस्पताल, 27 जून से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: मेरठ के पांचली में खुलेगा 200 बेड का अस्पताल, 27 जून से होगी शुरुआत
Thu, 25 Jun 2020 11:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पांचली का कोविड अस्पताल बंद होने वाला है। इसकी जगह अब पांचली के सामने होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में 200 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। 27 जून से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
पांचली सीएचसी में बना कोविड अस्पताल 30 बेड का है, जो 27 जून से बंद हो जाएगा। यहां भर्ती मरीजों को इस नए अस्पताल होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में शिफ्ट किया जाएगा। सीएचसी को सैनिटाइज करके बंद किया जाएगा। कुछ दिन बाद इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की तरह सामान्य मरीजों की तरह खोला जाएगा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि पांचली के अस्पताल को संचालित होते हुए बुधवार को 83 दिन हो चुके हैं। अब यहां 11 मरीज भर्ती हैं। 10 मरीजों को हायर सेंटर भेजा गया है। यहां से 129 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। कुल पंजीकृत मरीज 150 आए हैं। क्षमता बढ़ाने के लिए यह बदलाव किया गया है। तुरंत व्यवस्था बनानी थी, इसलिए पांचली में 30 बेड का ही कोविड शुरू कर दिया गया था। इससे पहले 100 बेड का श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया था। यहां 59 मरीज भर्ती किए गए। दो को उच्च केंद्र भेजा गया है। अब 57 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना से कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत, पश्चिमी यूपी में मिले 53 नए संक्रमित मरीज
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, सुभारती और मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज खरखौदा में पहले से कोविड अस्पताल संचालित हैं। मेडिकल की 750 बेड, सुभारती की 400 और मुलायम सिंह की 320 बेड की क्षमता है। इसके अलावा 2100 से ज्यादा बेड के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर इन्हें लेवल वन का अस्पताल बनाया जाएगा।
वहीं मेरठ में कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता समेत मेरठ में तीन और लोगों की मौत हो गई। जिले में 18 नए संक्रमित मिले हैं। अब तक 835 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 64 की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि सरधना की मढियाई निवासी 80 वर्षीय को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोहटा निवासी 59 वर्षीय व बागपत के बड़ौत निवासी 60 वर्षीय ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/