{"_id":"5ef37ad80a6f0f5c844105d7","slug":"two-dead-including-congress-leader-from-corona-18-new-patients-found-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना से कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत, पश्चिमी यूपी में मिले 53 नए संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना से कांग्रेस नेता समेत तीन की मौत, पश्चिमी यूपी में मिले 53 नए संक्रमित मरीज
Thu, 25 Jun 2020 10:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना से मौत
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण से कांग्रेस नेता समेत मेरठ में तीन और लोगों की मौत हो गई। वहीं, पश्चिमी यूपी में 53 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ जनपद में अब तक 835 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 64 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि 80 वर्षीय सरधना की मढियाई निवासी को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रोहटा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति व बागपत के बड़ौत निवासी 60 वर्षीय ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को मेरठ में मिले 18 नए संक्रमितों में सुभारती की महिला डॉक्टर, एसएसपी ऑफिस का एएसआई, जानी थाने का सिपाही और नगर निगम कर्मचारी भी है। इनके अलावा जागृति विहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शास्त्रीनगर निवासी वृद्ध और मवाना के एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, अब इस मौसम में इन बीमारियों से बचना भी जरूरी, बरतें ये सावधानी
तीन महिला स्वास्थ्य कर्मियों सहित मिले 35 नए पॉजिटिव
पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में बुधवार को 35 नए कोरोना संक्रमित मिले। सर्वाधिक 17 मरीज बिजनौर जिले में मिले हैं, जिनमें तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी और एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उधर, सहारनपुर जिले में तीन और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। इनमें एक नागल के गांव सूभरी का रहने वाला है, जबकि दो सहारनपुर शहर के रहने वाले हैं।
वहीं मुजफ्फरनगर में पांच नए पॉजिटिव मिले, इनमेें जिला जेल का एक बंदी और जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी कराने वाली महिला और एक अन्य गर्भवती भी शामिल है। उधर, शामली जिले में सात नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं, बागपत जिले में भी तीन नए संक्रमित मिले हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/