फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Released from jail in the name of treatment, conspired to attack former MLA

Meerut News: इलाज के नाम पर जेल से छूटा, पूर्व विधायक पर हमले की रची साजिश

Sun, 15 Dec 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Released from jail in the name of treatment, conspired to attack former MLA
शार्प शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका के मुठभेड़ में मारे जाने का मामला
विज्ञापन

पत्नी का ऑपरेशन कराने के नाम पर आरोपी को मिली थी पेरोल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम से टीपीनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में मारा गया शार्प शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका पत्नी के ऑपरेशन कराने का हवाला देकर जेल से बाहर आया था। अब आरोपी पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में था। एसटीएफ के एसपी ने बृजेश सिंह बताया कि सोनू मटका वर्ष 2014 में दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई हत्या में जेल में बंद था। वर्ष 2021 में पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर वह पेरोल पर बाहर आया। जून 2021 में जेल में आत्मसमपर्ण करना था, लेकिन वह फरार हो गया था। शकरपुर में हुई हत्या में गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित राजीव गार्डन का रहने वाला अजय उर्फ विजय भी आरोपी था।
सोनू मटका और उसका साथी अजय साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में थे। दोनों एक बार इस इरादे से वहां गए भी थे, लेकिन वहां काफी लोग देख कर दोनों भागने को मजबूर हुए। इनकी बाइक वहीं छूट गई थी, जो हाशिम बाबा गैंग के आमिर उर्फ सलीम टिल्लन की निकली थी। दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 30 नवंबर को अजय को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से गाजीपुर मंडी की तरफ जाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस उससे सोनू मटका के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन



---



8वीं तक पढ़ाई, कार मैकेनिक का करता था काम



सोनू मटका 39 साल का था। काफी लंबे समय से वह दिल्ली में रहता था। उसने 8वीं तक की पढ़ाई की। वह दिल्ली में रहकर कार मैकेनिक का काम करता था। इसी दौरान वह हाशिम बाबा गैंग और उमेश पंडित गैंग से जुड़ गया था। दिल्ली की स्पेशल टीम इसके पीछे लगी थी। एक सूचना पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने मेरठ एसटीएफ से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





डेढ़ करोड़ की डकैती डाली थी



सोनू मटका ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 अक्तूबर 2022 को दिल्ली के करोलबाग में डेढ़ करोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद नॉर्थ दिल्ली के लोहारी गेट इलाके में पुलकित गोयल से 9 लाख रुपये लूटे थे। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।



---



हाशिम बाबा गैंग ने की थी अफगानी मूल के नादिर शाह की हत्या



दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 12 सितंबर को अफगानी मूल के जिम मालिक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि तिहाड़ जेल में बंद हाशिम बाबा ने हत्या कराई। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के करीबी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली थी। नादिर के पिता अफगानी मूल के थे जबकि मां भारतीय मूल की थी।




नादिर भारत में ही पैदा हुआ था। जब वह बहुत छोटा था तब उसकी मां एक ड्रग्स के मामले में जेल गई थी। पिता की कोरोना में मौत हो गई थी। नादिर को बॉडी बिल्डिंग का शौक था। दुबई में उसने होटल खोला और दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में जिम खोला था। इस मामले में एसटीएफ ने 19 सितंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में शूटर असद आमीन और अनस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed