{"_id":"64935cfc17d0de970a03ae14","slug":"relatives-accused-of-doing-tantra-kriya-meerut-news-c-73-1-smrt1029-261-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिजनों ने लगाया तंत्र क्रिया करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिजनों ने लगाया तंत्र क्रिया करने का आरोप
Thu, 22 Jun 2023 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के चंदपुरा गांव के जंगल में गंभीर हालत में मिले किशोर के मामले में परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर असंतोष जाहिर किया। बुधवार सुबह थाना पहुंचे परिजनों ने पुलिस द्वारा बाली लूट के दौरान हुई घटना के खुलासे को गलत बताया है तथा आरोपी सचिन, उसके पिता व मां सहित पूरे परिवार पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश ग्रामीणों ने बुधवार को पंचायत भी की और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
क्षेत्र के गांव चंदपुरा में 24 घंटे से लापता किशोर केशव मंगलवार दोपहर को मरणासन्न अवस्था में जंगल में गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों के अनुसार किशोर घर से गांव के ही सचिन पुत्र पिंटू बंजारे के साथ निकला था। लापता होने के बाद सचिन व उसका परिवार वाले लापता केशव को परिवार वालों के साथ ढूंढने में मदद करते रहे। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने सबसे पहले सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सचिन ने कई बार बयान बदले। पुलिस का कहना था कि यह घटना केशव के कान में पहनी सोने की बाली लूटने को लेकर की गई थी।
उधर घटना के बाद आरोपी सचिन की मां सुनीता गांव छोड़कर भागने लगी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सचिन व उसकी मां को घटना में शामिल होना बताते हुए लूट के बाद हत्या के प्रयास के मामले में खुलासा कर दिया। ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो बुधवार सुबह कई दर्जन ग्रामीण थाना पर पहुंचे तथा पुलिस के खुलासे से असहमति जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों के मकान में भारी मात्रा में खून व तंत्र क्रियाओं से संबंधित काफी सामान पड़ा है। इसके बावजूद थाना पुलिस दोनों को लूटपाट का आरोपी बना रही है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने इस घटना को तंत्र क्रियाओं के दौरान हत्या के प्रयास करने का बताते हुए सचिन, उसकी मां व उसके पिता सहित पूरे परिवार को आरोपी बताते हुए सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।
-- -- -- -
आरोपी पक्ष पहले भी कर चुका है तंत्र क्रियाएं
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिन व उसका परिवार पहले भी श्मशान घाट में तंत्रक्रिया करते हुए पकड़े गए थे, जिसमें पूरे गांव ने सचिन के परिवार को गांव से निकालने का फरमान दे दिया था। लेकिन कुछ संभ्रांत व्यक्तियों ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें वहीं पर रोक लिया था।
-- -- -- -
पुलिस खुलासे के साथ अधिकारियों को भी कर रही है गुमराह
पीड़ित परिवार व ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामला बाली लूट का बता रही है तथा उसी के अनुसार अधिकारियों को भी गुमराह कर रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से आरोपी के मकान में जाकर जांच करने की मांग की है।
वर्जन
इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पक्ष का बयान और पीड़ित पक्ष के सभी आरोपों के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।