रिश्तेदार दंपति ने की थी बेरहमी से महिला की हत्या, पूछताछ में उगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में खानआलमपुरा की टीचर कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या उनके दूर के रिश्तेदार दंपति ने ही लूट के इरादे से की थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट का सामान और हत्या में प्रयोग किया गया छुरा बरामद कर लिया है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खान आलमपुरा स्थित टीचर कॉलोनी में 19 दिसंबर की रात को 65 वर्षीय अकीला खातून की गला रेत कर एवं हाथ की नसें काट कर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने अलमारी में रखे आभूषण एवं नगदी भी लूट ली थी। हत्या की एफआईआर सलीम खान निवासी नई बस्ती खान आलमपुरा ने दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में जनकपुरी थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम लगी हुई थी।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बुधवार की रात को सर्विलांस एवं जनकपुरी पुलिस की टीम को जांच में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जिसके आधार पर पुलिस ने घंटाघर से मुजम्मिल एवं मुजम्मिल की पत्नी नेहा खान निवासी गोटेशाह की चुंगी होटल वाली गली को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अकीला हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतका अकीला खातून के घर से लूटे गए दो कुंडल, दो अंगूठी, 50 हजार रुपये की एफडी, एक सोने की चेन, 4500 रुपए की नकदी एवं हत्या में प्रयोग किया गया छुरा बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि उसकी पत्नी का घर मृतका अकीला के घर के पास ही है। 19 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे वे टीचर कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया था। मौका देखकर वह अकीला के घर में घुस गया तथा अपनी जेब से छुरा निकालकर अकीला की गर्दन व कलाई को रेत दिया तथा उसके बाद उसने उसके जेवर व पर्स से रुपये निकाल लिए और भाग गया। घर आने के बाद सारे जेवर व नकदी अपनी पत्नी को दे दिए, जिसने सारे जेवर व नकदी को घर में छिपा दिया।
पढ़ें : लहूलुहान लाशें देख कांप उठे कलेजे, क्रूर तरीके से हत्या, देखें तस्वीरें
जिससे मांगी जिंदगी, वही बन बैठा कातिल
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मुजम्मिल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अकीला उसे एक रिश्तेदार की शादी समारोह में मिली। जहां अकीला ने उससे कहा था कि उसके पास काफी रुपया, गहने और संपत्ति है। उसे खतरा है कि कोई उसकी हत्या करके उसके मकान और रुपये गहने पर कब्जा न कर ले। इसलिए किसी तांत्रिक से उसकी सुरक्षा के लिए टोना-टोटका करवा दे। उसने किसी तांत्रिक से भी मिलवाने के लिए भी कहा। 19 दिसंबर की रात को वह टोटका देने के बहाने ही अकीला के घर गया था और उसके ऊपर टोटका करने का ड्रामा किया। जैसे ही वह पीछे मुड़कर जाने लगी। अपनी जेब से चाकू निकालकर उसका गला काट दिया।
सास ने कराई थी मुलाकात
पुलिस को मुजम्मिल ने बताया कि अकीला के घर के पास ही उसकी ससुराल थी। अकीला उसकी दूर की रिश्तेदार भी थी। उसकी सास ने ही उसे अकीला खातून से मिलवाया था। एक बार उसके घर जाकर उन्होंने चाय भी पी थी। उस समय पूरे घर को उसने देख लिया था। अकीला पूरे घर में बिल्कुल अकेली रहती थी। उसी समय उसके मन में लालच आ गया।
टीम को दिया जाएगा पुरस्कार
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अकीला हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा सर्विलांस सेल प्रभारी मुबारिक हसन, वरिष्ठ उप निरीक्षक अब्दुल वसीम, उप निरीक्षक जय सिंह भाटी, विनीत हुड्डा, नीरज त्यागी, विपिन कौशिक, विनीत तोमर, सुमित, यशपाल को पुरस्कार दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/