फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लहूलुहान लाशें देख कांप उठे कलेजे, क्रूर तरीके से हत्या, देखें तस्वीरें

Sat, 23 Dec 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Dec 2017 03:24 PM IST
Murder of woman and her nephew, see photos
युवती और उसके भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में प्राची और उसके भांजे नवदीप की कातिलों ने जिस क्रूर तरीके से हत्या की, उससे हर किसी का कलेजा हिल गया। दोहरे कत्ल के पीछे क्या वजह रही, ऐसे कई सवाल हरेक के जहन में कौंध रहे हैं। यदि हत्यारों का मकसद छात्रा के साथ बदनीयती का रहा, तो फिर पांच वर्ष के मासूम भांजे की जान क्यों ली। बेरहमी से अंजाम दी गई वारदात में मौसी और भांजे के सिर धड़ से अलग कर दिए गए।

Murder of woman and her nephew, see photos
परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लुहारी खुर्द के जंगल में लापता मौसी और भांजे की गई हत्या से हर कोई हतप्रभ है। घर से जंगल में चारा लेने गई प्राची साथ में भांजे नवदीप को भी लेकर गई थी। लाशों को देखने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि कातिलों ने क्रूरतम तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें : यूपी में नहीं थम रहा अपराध! मार्शल आर्ट के चैंपियन को मारी गोली

Murder of woman and her nephew, see photos
युवती और उसके भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मौका-ए-वारदात पर मासूम नवदीप का सिर धड़ से अलग पड़ा था, जबकि एक हाथ गायब मिला। मासूम के पेट की आंतें भी बाहर निकली हुईं थी। करीब पांच मीटर की दूरी पर मौसी प्राची का गर्दन कटा शव पड़ा था। घटनास्थल पर कई जगह खून फैला था। गन्ने की फसल टूटी हुई मिली।

विज्ञापन
Murder of woman and her nephew, see photos
युवती और उसके भांजे की हत्या - फोटो : अमर उजाला

माना जा रहा है कि मृतका ने जान बचाने के लिए हत्यारों के साथ संघर्ष किया होगा, जिसने भी दोनों की लाशें देखी कलेजा कांप उठा। प्राची की मां और बहनें शवों को देखकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस अफसर तक भी मौसी और भांजे के शवों की हालत देख सन्न हैं, आखिर क्यों निर्दयतापूर्वक कत्ल किए गए।

पढ़ें : पल भर में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, सदमे में मां

Murder of woman and her nephew, see photos
प्राची और नवदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परिजनों के मुताबिक प्राची अपनी बहन ममतेश को बताकर पहली बार खेत पर चारा लेने गई थी। ग्रामीणों के दिमाग में भी अनगिनत सवाल कौंध रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर उलझी हुई है। क्या प्राची को किसी ने धोखे से जंगल में बुलाया था। यदि किसी ने उसके साथ बदनीयती का प्रयास किया तो मासूम की हत्या क्यों की।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed