Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration for UPCA trials will begin on the 16th.

Meerut News: यूपीसीए के ट्रायल के लिए 16 से शुरू होंगे पंजीकरण

Fri, 13 Nov 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Registration for UPCA trials will begin on the 16th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वर्ष 2027-28 के लिए होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके लिए खिलाड़ी स्वयं registration.upca.tv के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। उनकी पंजीकरण आईडी भी पोर्टल से ही बन जाएगी।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पंजीकरण करते हुए खिलाड़ी को ऑनलाइन विंडो पर ही सभी जानकारी जैसे नाम, पता, पिता का नाम, आयु और अपने जिले की जानकारी और आयु वर्ग भरनी होंगी। इसके लिए खिलाड़ी को 400 रुपये फीस और 72 रुपये जीएसटी के साथ 472 रुपये भी जमा करने होंगे। इसके बाद खिलाड़ी को पोर्टल से चालान की कॉपी निकालकर संघ के राजलोक आईसीआईसीआई बैंक बेसमेंट स्थित कार्यालय पर जमा करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। लिंक खोलने के बाद खिलाड़ी के मोबाइल नंबर से ही लॉगिन हो पाएगा और स्वयं खिलाड़ी भी बाद में लॉगिन करके अपने आवेदन की स्थिति जान सकेगा। पंजीकरण करते समय खिलाड़ी को अपना वर्तमान फोटो और आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। फिलहाल 15 दिनों के लिए यूपीसीए के उपरोक्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed