Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration for the Bharat Intellectual 2.0 national examination will be open until November 5.

Meerut News: भारत बौद्धिक 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा के लिए पांच नवंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

Tue, 03 Nov 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Registration for the Bharat Intellectual 2.0 national examination will be open until November 5.
- सीसीएसयू ने संबद्ध कॉलेजों और विभागों को जारी किए निर्देश, 21 नवंबर को होगी दो घंटे की परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसर के विभागों में पढ़ने वाले स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को भारत बौद्धिक 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026 में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों, संस्थानों और विभागों को विद्यार्थियों का पंजीकरण पांच नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
यह परीक्षा 21 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से दो नवंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा अनुभाग ने परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा में कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित विषयवस्तु शामिल होगी। इसमें स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों, समन्वयकों और निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का निर्धारित समय में पंजीकरण कराएं। पंजीकृत विद्यार्थियों की सूची भी पांच नवंबर तक दिए गए पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed