{"_id":"6ad243a2fc06b0ceaa0e0328","slug":"registration-for-med-admission-under-the-minority-quota-begins-on-the-17th-meerut-news-c-72-1-mct1014-161205-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एमएड अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए पंजीकरण 17 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एमएड अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए पंजीकरण 17 से
विज्ञापन
- सीसीएसयू ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन; दो कॉलेजों का विकल्प देना अनिवार्य
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने शैक्षिक सत्र 2026-28 में एमएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी 17 से 21 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के लिए 130 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। मेरिट सूची 22 अक्टूबर को जारी होगी, जबकि 27 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से अल्पसंख्यक कोटे में प्रवेश के लिए दो संस्थानों को अनुमति दी गई है। इनमें बागपत का बीकेपीजे कॉलेज और मोदीनगर, गाजियाबाद स्थित आईईटी कॉलेज कादराबाद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के दौरान अपनी वरीयता के अनुसार दोनों संस्थानों का विकल्प देना होगा।
बीएड में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
एमएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास बीएड, बीटी, एलटी, बीएलएड, स्नातक के साथ डीएलएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड या बीकॉम-बीएड की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित अर्हकारी डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक, जबकि एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। सत्र 2026-27 में इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी एमएड सत्र 2026-28 में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे।
कॉलेज में जमा करना होगा आवेदन पत्र
पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की दो प्रतियां डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में जमा करनी होंगी। इनमें से विश्वविद्यालय प्रति मेरिट सूची के साथ कुलसचिव कार्यालय में जमा कराना संस्थान की जिम्मेदारी होगी। कॉलेजों को 28 अक्टूबर तक प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी विश्वविद्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित अवधि में पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि के बाद कॉलेज बदलने की अनुमति नहीं होगी।