Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Registration for admission under RTE will start from February 2.

Meerut News: दो फरवरी से शुरू होंगे आरटीई से प्रवेश के लिए पंजीकरण

Sat, 24 Jan 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission under RTE will start from February 2.
मेरठ। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिलाने के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। पूर्व प्राथमिक और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए तीन चरणों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण के आवेदन दो फरवरी से 16 फरवरी तक लिए जाएंगे। इस चरण की लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। दूसरे चरण के आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक लिए जाएंगे। इस चरण की लॉटरी नौ मार्च को होगी। तीसरे चरण के लिए आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक किए जा सकेंगे वहीं लॉटरी 29 मार्च को निकाली जाएगी।
विज्ञापन

लॉटरी के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन के आदेश जारी किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले के सभी निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रारंभिक कक्षाओं की कुल सीटों का कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का मैपिंग और रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवश्यक दस्तावेज और आयु सीमा
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों को बनवाने की प्रक्रिया को तहसील और ब्लॉक स्तर पर सरल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र परिवारों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आवेदन आरटीई पोर्टल www.rte25.upsdc.gov.in पर किए जाएंगे। आयु सीमा की गणना एक अप्रैल 2026 से की जाएगी। नर्सरी के लिए तीन से चार वर्ष, एलकेजी में चार से पांच वर्ष, यूकेजी में पांच से छह वर्ष और कक्षा एक में छह से सात वर्ष की आयु होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed