Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reduction in purchase centers of Kinauni and Simbhaoli Mill

किनौनी और सिंभावली मिल के क्रय केंद्रों में हुई कटौती

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Reduction in purchase centers of Kinauni and Simbhaoli Mill
किनौनी और सिंभावली मिल के क्रय केंद्रों में हुई कटौती
विज्ञापन

मेरठ। समय पर गन्ना भुगतान न करना किनौनी और सिंभावली मिल को भारी पड़ गया है। शासन की ओर से इन दोनों मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों में कटौती की गई है। उधर जो मिल समय पर भुगतान कर चुकी हैं उनके क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि किनौनी मिल के पहले 185 क्रय केंद्र थे। अब तीन क्रय केंद्र घटा दिए गए हैं, जिससे मिल को तीन लाख क्विंटल गन्ने का नुकसान होगा। सिंभावली मिल के भी तीन क्रय केंद्र घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, दौराला और नंगलामल मिल की ओर से समय पर शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया था। इसका लाभ दोनों मिलों को मिला है। शासन की ओर से दौराला मिल के क्रय केंद्र 165 से बढ़ाकर 167 कर दिए गए हैं। नंगलामल मिल के क्रय केंद्र भी 117 से बढ़ाकर 119 कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शुरू हुई सभी मिलें
मेरठ। जिले की सकौती, किनौनी, मवाना, दौराला, नंगलामल और मोहिउद्दीनपुर मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया है। इन मिलों में अभी भी दो मिल ऐसी हैं जहां किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। मोहिउद्दीनपुर मिल पर 58 करोड़ और किनौनी मिल पर किसानों का 190 करोड़ रुपये बकाया है।
मिलों में किसानों के लिए नहीं मूलभूत सुविधाएं
घोपला निवासी किसान मदन ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर मिल में पेराई सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक मिल के केन यार्ड में किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं की गई है। यार्ड में बरसात से बचने के लिए शेड की व्यवस्था तक नहीं है। मिल की ओर जाने वाली सड़क भी खराब स्थिति में है।
केन यार्ड का हो पक्का निर्माण
सोनू रोहटा ने केन यार्ड का पक्का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने मोहिउद्दीनपुर मिल यार्ड में लाइट, शौचालय आदि की भी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की ठीक प्रकार से व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों के वाहन वहीं फंस जाते हैं जिससे समस्या खड़ी हो जाती है।

मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
मेरठ। मोहिउद्दीनपुर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया। मिल परिसर में पूजा-अर्चना के बाद पेराई सत्र की शुरुआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्रय केंद्रों पर गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को भी सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी जगत सिंह, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच, जीएम शीशपाल सिंह, मोहन, गोपाल प्रधान, नवाजिश, दीपक गून, तुषार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed