फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   red light area me do yuvti

रेड लाइट एरिया से बरामद दो युवतियां एचआईवी पॉजीटिव

Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 21 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
red light area me do yuvti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 रेड लाइट एरिया में पिछले दिनों दी गई दबिश के दौरान वहां से बरामद दो युवतियों में एचआईवी पॉजिटिव मिला है। ऐसे में युवतियों के संपर्क में आए लोगों के भी एचआईवी पॉजिटिव होने का खतरा है। दोनोें युवतियों की काउंसिलिंग और उपचार शुरू कर दिया गया है। अन्य 11 युवतियों को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली के एनजीओ की शिकायत पर मेरठ पुलिस और एएचटीयू (एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की टीम ने शहर के रेड लाइट एरिया में एक कोठे पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां से 13 युवतियों को बरामद किया गया। ये युवतियां बंगलुरू, कोलकता, राजस्थान और नेपाल की थीं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर नारी निकेतन भेज दिया था। कोठा संचालिका, उसके एक सहयोगी और सात ग्राहकों का पुलिस ने चालान कर दिया था।
विज्ञापन

एएचटीयू प्रभारी रश्मि चौधरी ने बताया कि सभी युवतियों से उनके पते लेकर पुलिस वहां पहुंची। सूचना पर 13 में से 11 के परिजन यहां पहुंचे। पूरी छानबीन और एड्रेस वेरीफिकेशन कराया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो युवतियों की प्राथमिक मेडिकल जांच में एचआईवी पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। इसके लिए अन्य जांच, काउंसिलिंग और उपचार सरकारी स्तर पर होगा। आशंका जताई जा रही है कि इनके संपर्क में आए लोगों में भी यह वायरस पहुंचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed