फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Recruitment from fake offer letter in health department

यूपी: स्वास्थ्य विभाग में चल रहा था बड़ा खेल, पोल खुली तो गई आठ कर्मचारियों की नौकरी

Fri, 29 Nov 2019 11:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Recruitment from fake offer letter in health department
डेमो - फोटो : डेमो

स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पदों पर केंद्र सरकार की एजेंसी सैम्स (स्ट्रेटेजिक अलायंस मैनेजमेंट सर्विस) के फर्जी ऑफर लेटर से नौकरी हासिल करने का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में जिले में आठ स्टाफ नर्स का ऑफर लेटर फर्जी पाया गया, जिसके बाद आनन-फानन में इनकी संविदा समाप्त कर दी गई। पश्चिम यूपी के अन्य जिलों में भी ऐसा ही फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। इसके पीछे कोई गैंग सक्रिय हो सकता है। इसलिए साल 2019 में इस तरह की नियुक्तियों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो माह पहले स्टाफ नर्स की नियुक्ति की गई थी। शक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लखनऊ मिशन निदेशक को पत्र लिखकर ऑफर लेटर की जांच का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: डेढ़ माह में ही फट गए सरकारी स्कूल के बैग, अब क्वालिटी पर उठ रहे सवाल

स्वास्थ्य मिशन ने केंद्र सरकार की एजेंसी सैम्स से स्टाफ नर्स की बाबत पूछा। एजेंसी ने इनके ऑफर लेटर फर्जी बता दिए। सीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि फर्जी ऑफर लेटर से नियुक्ति पाने वाली आठ स्टाफ नर्स को हटा दिया गया है। जांच चल रही है, अगर अन्य संविदाकर्मियों के ऑफर लेटर फर्जी होंगे, तो उन्हें भी हटाया जाएगा।

इन्होंने हासिल की थी फर्जीवाड़े की नौकरी
चिरचिटा गांव की राखी, मुजफ्फरनगर के बिटावदा की साक्षी, मेरठ की वंदना, गाजियाबाद के पतला की रेणु, डौलचा की उर्मिला, मेरठ के सरधना की मोहिनी भारद्वाज, मेरठ के चौबला की अर्चना कुमारी, मेरठ के टीपीनगर की कविता। इन लोगों ने सीएचसी बिनौली, बागपत, पिलाना, छपरौली और खेकड़ा में फर्जी ऑफर लेटर से ज्वाइन किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed