फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Recovery up to Rs 3000 for Aadhar card

आधार कार्ड के लिए 3000 रुपये तक वसूली

Thu, 21 Oct 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Recovery up to Rs 3000 for Aadhar card
आधार कार्ड के लिए 3000 रुपये तक वसूली- शीर्षक
विज्ञापन

केस 1- आधार कार्ड बनवाने पर बार बार रिजेक्ट हो रहा था। साइबर कैफे संचालक ने 3 हजार रुपये बताए। अभी 1 हजार रुपये एडवांस जमा कर लिए हैं। अब केंद्र संचालक ने कस्टमर केयर नंबर बताया है। - जैबा, सराय बहलीम
केस 2 रिठानी निवासी अमित कुमार आधार कार्ड बनवाने के लिए गए तो साइबर कैफे संचालक ने पंजीकरण के नाम पर ही 100 रुपये ले लिए। यूआईडीएआई के केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि सुविधा निशुल्क है। - अमित कुमार, रिठानी।
विज्ञापन

मेरठ।
शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले साइबर कैफे में आधार बनवाने का दावा करते हुए लोगों 3000 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ऑनलाइन डेट मिलने पर ऐसे लोगों को दिल्ली रोड फुटबॉल चौराहा स्थित यूआईडीएआई के केंद्र पर भेज दिया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के बाहर मुख्य मार्ग पर भी दलाल इन लोगों से फार्म भरने और जल्दी नंबर दिलाने के नाम पर वसूली कर लेते हैं। अमर उजाला ने जब इसकी पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई। केंद्र में आए लोगों ने बताया कि उनसे साइबर कैफे संचालकों ने आधार बनवाने के नाम पर वसूली की है।
जानकारी के अभाव में नुकसान
जानकारी के अभाव में लोग पैसे देते हैं। केंद्र में बिना रजिस्ट्रेशन भी आधार बनाने की सुविधा है। इन दिनों क्षमता से 50 प्रतिशत लोग भी नहीं पहुंच रहे हैं। -- विजय शर्मा, सेंटर मैनेजर, यूआईडीएआई आधार केंद्र, फुटबॉल चौक।

700 आधार कार्ड बनाने की क्षमता
यूआईडीएआई के द्वारा फुटबॉल चौक पर शुरू किए गए आधार केंद्र में प्रतिदिन 700 आधार कार्ड आसानी से बनाए जा सकते हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की यहां संख्या 21 है। अभी प्रतिदिन 300 के आसपास आधार बनाए जा रहे हैं।
इन कागजात है आवश्यक
0 से 5 वर्ष - बच्चे का कंप्यूटराइज जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता में से किसी का आधार कार्ड।
5 से 15 वर्ष - बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता या पिता का आधार कार्ड, स्कूल का सर्टिफिकेट या पार्षद द्वारा भरा गया फार्म।
18 साल से अधिक - वोटर आईडी कार्ड या पार्षद द्वारा भरा गया फार्म।
आधार कार्ड में सुधार के लिए जरूरी कागजात
नाम के लिए - स्कूल की मार्कशीट या पैन कार्ड
पता के लिए - वोटर आईडी कार्ड
उम्र के लिए - जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन
जेंडर या मोबाइल नंबर - कोई कागजात नहीं सिर्फ आधार कार्ड नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed