फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Recovery of city board from the recovery of Cantt Board

कैंट बोर्ड की वसूली से शहर का यातायात बेपटरी

Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery of city board from the recovery of Cantt Board
कैंट बोर्ड की वसूली से शहर का यातायात बेपटरी
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड ने मवाना रोड, दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर बृहस्पतिवार को व्यावसायिक वाहनों से एंट्री फीस वसूली। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। दोपहर से शाम तक वाहन चालक जाम से परेशान रहे। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मुख्य चौराहों पर यूपी 112 भी जुटी रही। इसके बावजूद लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
दोपहर 11 बजे से ही मवाना रोड पर डेयरी फार्म के पास जाम लगना शुरू हो गया। दिल्ली रोड पर फैज ए आम के पास भी लोग जाम से जूझते रहे। यही हाल रुड़की रोड का रहा। जीरो माइल से बेगमपुल चौराहे तक सड़क पर वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। भैसाली बस अड्डे से बेगमपुल तक भी जाम लगा रहा। बस अड्डे से जली कोठी चौराहे तक भी वाहन चालक फंसे रहे। केसरगंज में भी जाम से वाहन चालक ों के पसीने छूट गए। रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक तक जाम लगा रहा। बागपत रोड पर भी बुरा हाल रहा। एचआरएस चौक से बागपत रोड पर टीपीनगर थाने तक वाहनों की लाइन लगी रही। दिल्ली चुंगी से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर कट और मंडी गेट तक भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वहीं घंटाघर में एसपी सिटी कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल रोड, छतरी वाले पीर तक भीषण जाम रहा। छतरी वाले पीर से खैरनगर चौराहे पर लोग फंसे रहे। खैरनगर बाजार, सराफा बाजार और देहलीगेट चौराहे तक जाम लगा रहा। बेगमब्रिज रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। बेगमपुल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और यूपी 112 की टीम जाम खुलवाने के लिए जूझती रहीं। बच्चा पार्क से बेगमपुल, बच्चा पार्क से ईव्ज चौराहे की तरफ भी वाहनाें की कतारें रहीं। कचहरी पुल से मेरठ कॉलेज गेट तक जाम लगा रहा। आंबेडकर चौराहे पर दोपहर साढ़े तीन बजे तक जाम रहा। शाम साढ़े चार बजे बच्चा पार्क, खैरनगर व जिला अस्पताल रोड पर वाहनों के पहिए थमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक बिगाड़ रहे व्यवस्था
दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने दिन में रांग साइड से ट्रक आते हैं। इसके कारण टीपीनगर कट और मंडी गेट के सामने जाम लगता है। बृहस्पतिवार दोपहर को भी कई स्थानों पर ट्रकों के कारण जाम लगा।
थाना पुलिस नहीं समझती जिम्मेदारी
जाम खुलवाने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस पर है, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि अपने अपने क्षेत्र में थाना पुलिस जाम खुलवाएगी। इसके बावजूद थाना प्रभारी कहीं नजर नहीं आए। रेलवे रोड चौराहे पर भीषण जाम लगा था। 50 मीटर की दूरी पर रेलवे रोड थाना है, लेकिन थाना पुलिस जाम खुलवाने नहीं पहुंची। यही हाल देहलीगेट पुलिस का रहा। एसपी सिटी कार्यालय के सामने जाम लगने के बाद भी देहलीगेट पुलिस नदारद रही।

रोडवेज बस चालकों की मनमानी:
रोडवेज बस चालक बीच सड़क पर यात्रियों को बस में बैठाते और उतरते है। उनकी मनमानी से रोज दिल्ली रोड पर जाम लगता है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण यही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed