'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए नामांकन लिस्ट में शामिल हैं मेरठ के ये दो खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट
भारत में विभिन्न खेल निकायों ने देश में प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार- खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यान चंद पुरस्कार के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया है। इस प्रक्रिया में मेरठ के दो खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए हैं। जानें कौन हैं ये दो खिलाड़ी :-
अर्नुन अवॉर्ड के लिए भेजे गए इन दो खिलाड़ियों के नाम
गौरतलब है कि 'राजीव गांधी खेल रत्न' भारतीय एथलीट के लिए सर्वोत्तम खेल सम्मान है। 'अर्जुन पुरस्कार' भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा खेल में उत्कृष्ट उपलब्धि को पहचानने के लिए दिए जाते हैं। 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' विभिन्न खेलों में कोचिंग के लिए दिया जाने वाला सम्मान है, जबकि 'ध्यान चंद सम्मान' उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने खेल में आजीवन उपलब्धि हासिल की हैं।
'अर्जुन पुरस्कार' के लिए नामांकित मेरठ के दबथुआ गांव की रहने वाली एथलीट अन्नू रानी एक नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। वह देश-देश में हुई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। आईएसएसएफ में विश्व रैंकिंग में टॉप पर रहे अचूक निशानेबाज शहजर रिजवी भी मेरठ के एक छोटे से गांव से हैं। वह देश विदेश की कई प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वर्ष 2018 के लिए खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार नामांकन की सूची इस प्रकार है:-
खेल रत्न
क्रिकेटर विराट कोहली को क्रिकेट के खेल रत्न व नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
अर्जुन अवार्ड
मनप्रीत सिंह,धरमवीर सिंह और सविता को हॉकी के लिए, टेबल टेनिस के लिए मनिका बत्रा व हरमीत देसाई को नामांकित किया गया है। शिखर धवन व स्मृति मंधाना को क्रिकेट के लिए, एथलेटिक्स के लिए नीरज चोपड़ा,अन्नू रानी और सीमा अंतिल के नाम सुझाए गए हैं।
इनके अलावा गौरव गिल मोटर स्पोर्ट्स, एन सिक्की रेड्डी बैडमिंटन, शहजर रिजवी शूटिंग, श्रेयसी सिंह शूटिंग, पूजा घाटकर शूटिंग, अंकुर मित्तल शूटिंग,सेईखोम मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग, संजिता चानू वेटलिफ्टिंग, वेंकट राहुल रागाला वेटलिफ्टिंग, रितु फोगाट रेसलिंग, ज्योति रेसलिंग, पवन कुमार रेसलिंग, विनोद ओमप्रकाश रेसलिंग, सुमित रेसलिंग, गौरव बिधुड़ी बॉक्सिंग, सोनिया लथेर बॉक्सिंग के अर्जुन पुरस्कारों के लिए नामांकित हुए है। टेनिस में रोहन बोपन्ना व युकी भांबरी को नामांकित किया गया है। वहीं, फुटबॉल के खेल के लिए जेजे लालपेखलुआ और गुरप्रीत सिंह का नाम भेजा गया है।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड
ध्यानचंद अवॉर्ड
ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए एथलेटिक्स बॉबी एलॉयसिस व कुलदीप सिंह भुल्लर, जाता शंकर और टीपी ऑसफ के नाम शामिल हैं वहीं क्रिकेट में सुनील गावस्कर को नामांकित किया गया है।