फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   receiving death threats for testifying

Meerut News: गवाह को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 22 Oct 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
receiving death threats for testifying
माछरा। गांव माछरा निवासी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विपक्षी गवाही न देने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। संजीव कुमार पुत्र हरि सिंह ने रिपोर्ट में लिखवाया कि उसने माछरा निवासी सनी उर्फ सोनू पुत्र नरेश और मोनू पुत्र जयकरण के विरुद्ध 2021 व 2022 में मारपीट आदि का मुकदमा लिखवाया था जो कोर्ट में ट्रायल पर है। अब सोनू व मोनू गवाही न देने के लिए धमका रहे हैं। उसकी व उसके बेटे अभिषेक की गवाही होनी है। बताया कि वह अपने प्लाट से घर जा रहा था। सोनू व मोनू बाइक पर तमंचा लेकर आए और उसे रोककर गालियां दी। कहा कि पहले तू बच गया था अब यदि गवाही दी तो जान से मार देंगे। अन्य लोगों को आते देखकर आरोपी भाग गए। उसे परिवार सहित आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed