{"_id":"6a203f22de55cf2ca40f4f65","slug":"received-a-message-regarding-pm-housing-loan-amount-but-the-amount-did-not-reach-the-account-meerut-news-c-73-1-mct1008-107394-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीएम आवास की रकम का मैसेज आया, खाते में नहीं पहुंची धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीएम आवास की रकम का मैसेज आया, खाते में नहीं पहुंची धनराशि
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई निवासी पीएमएवाई योजना के पात्र राशीदा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर एक लाख रुपये खाते में जमा होने के संदेश पहुंचने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन जब लाभार्थियों ने अपने बैंक खातों की जांच कराई तो उनमें कोई राशि जमा नहीं मिली। इससे लाभार्थी असमंजस की स्थिति में है।
कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत करीब 719 पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान मिलने हैं। इसके लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद लंबे समय से लाभार्थी योजना का लाभ मिलने का इंतजार कर रहे है। कई परिवार किराये के मकानों या कच्चे घरों में रहने को विवश हैं।
लाभार्थियों के मोबाइल फोन पर एक लाख रुपये की राशि खाते में जमा होने संबंधी संदेश प्राप्त हुआ था। संदेश मिलने के बाद लोगों ने बैंक पहुंचकर खातों की जानकारी ली लेकिन खाते में कोई धनराशि नहीं मिली। इससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं हैं और योजना को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
18 मई को अमर उजाला ने खिवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान न मिलने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद लाभार्थियों के मोबाइल पर संदेश तो पहुंचे लेकिन वास्तविक रूप से किसी भी लाभार्थी के खाते में राशि नहीं पहुंची। इससे लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पात्र परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों ने शासन और प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द आवास योजना की राशि खातों में भेजने और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह का कहना है कि लाभार्थियों के मोबाइल पर प्राप्त हुए संदेशों के संबंध में डूडा से जानकारी की जा रही है। नगर पंचायत स्तर से किसी भी लाभार्थी के खाते में धनराशि जमा नहीं की जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत धनराशि सीधे पात्र लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। मामले की जानकारी प्राप्त कर लाभार्थियों को स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
लाभार्थियों की जुबानी
-कस्बा निवासी लाभार्थी ताहिर ने बताया कि मोबाइल पर एक लाख रुपये जमा होने का संदेश आया था। बैंक में जानकारी की तो खाते में कोई राशि नहीं मिली। इससे काफी निराशा हुई है।
-सरवर का कहना है कि कई वर्षों से आवास योजना का इंतजार कर रहे हैं। मैसेज मिलने पर लगा कि अब मकान बनने की उम्मीद पूरी होगी। लेकिन खाते में पैसा ही नहीं पहुंचा।
सहाना ने बताया कि मैसेज प्राप्त होने पर उन्हें खुशी हुई। जब वह बैंक में पहुंची तो खाते में कोई धनराशि जमा नहीं थी। ऐसा लगता है कि गरीबों की भावनाओं के साथ खेला जा रहा है।
राशीदा ने कि कहा कि परिवार कच्चे मकान में रह रहा है। आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन केवल मैसेज आने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
नेक मोहम्मद ने बताया कि कई लाभार्थियों के मोबाइल पर एक जैसे संदेश आए हैं। यदि राशि जारी नहीं हुई है तो ऐसे संदेश क्यों भेजे गए, इसकी जांच होनी चाहिए।