फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reached the power station and created a ruckus at night.

Meerut News: बिजलीघर पर पहुंचकर रात में किया हंगामा

Sun, 12 Jul 2026 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Reached the power station and created a ruckus at night.
बिजली लाईनों में आ रहे फाल्ट को ठीक करने में जुटे विद्युत कर्मचारी। (स्त्रोत उपभोक्ता) मवाना।
- बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तीन दिन की बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। शनिवार की देर रात आकांक्षा कॉलोनी व तक्षशिला कॉलोनी के लोगों ने मेरठ रोड स्थित बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने देर रात आपूर्ति को बहाल कराया। वहीं दिन के समय भी हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से होने वाली आपूर्ति में फाल्ट आने से घंटों आपूर्ति बंद रही। आकांक्षा, तक्षशिला, बुड्ढा पीर आदि की आपूर्ति लगभग 8 घंटे के आसपास बाधित रही।
बारिश के बाद फिर से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऊपर से बिजली आपूर्ति लोगों को परेशान कर रही है। बेतहाशा कटौती के चलते उमस भरी भीषण गर्मी के चलते लोग बहुत अधिक परेशान हैं। शनिवार देर शाम तक आकांक्षा व तक्षशिला कॉलोनी की आपूर्ति ठप होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। काफी संख्या में लोग मेरठ रोड स्थित बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

बिजलीघर पहुंचने वालों में रजत कौशिक, अनुभव चौधरी, गोविंद गुप्ता, सभासद विनीत चौधरी, राजा, चीनू, सनी, प्रिंस, अमरदीप और अर्पित आदि ने बताया कि उनके यहां की आपूर्ति शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे से ठप थी। हंगामा करने वालों का कहना है कि रात को जेई ने अपने आपको गंगानगर में बताते हुए बिजलीघर पर आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एसडीओ रामजन्म सिंह को कॉल की तो वह मौके पर पहुंचे और लाइनमैन को बुलाकर आपूर्ति को चालू कराया। रविवार की सुबह 3:00 बजे के आसपास आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतीश चंद का कहना है कि फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हस्तिनापुर रोड स्थित फीडर में फाल्ट आने पर उसकी रविवार को ओवरहालिंग कराई है। इस कारण दिन के समय आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारी फाल्ट में सुधार करने और आपूर्ति को पटरी पर लाने के लिए लगे हैं।

बिजली लाईनों में आ रहे फाल्ट को ठीक करने में जुटे विद्युत कर्मचारी। (स्त्रोत उपभोक्ता) मवाना।

बिजली लाईनों में आ रहे फाल्ट को ठीक करने में जुटे विद्युत कर्मचारी। (स्त्रोत उपभोक्ता) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed