फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Reached the garden nursery and got information about advanced varieties of fruits and vegetables.

Meerut News: उद्यान नर्सरी पहुंचकर ली फल, सब्जी की उन्नत प्रजातियों की जानकारी

Mon, 17 Nov 2025 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Reached the garden nursery and got information about advanced varieties of fruits and vegetables.
चौ. ​शिवनाथ सिंह शा​ण्डिल्य पीजी कालेज माछरा के बीएससी कृ​षि के छात्र छात्राएं शैक्ष​णिक भ्रमण 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माछरा। सीएसएसएस पीजी कॉलेज के बीएससी कृषि के छात्रों ने शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत शाहजहांपुर, किठौर स्थित उद्यान नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने फल, सब्जी एवं सजावटी पौधों की उन्नत प्रजातियों के बारे में जानकारी दी।
नर्सरी के विशेषज्ञ रहमान ने छात्रों को फल, सब्जी एवं सजावटी पौधों की उन्नत प्रजातियों, ग्राफ्टिंग-बडिंग तकनीक, पौध संरक्षण उपायों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने नर्सरी में पॉलीहाउस तकनीक, मिस्ट चैंबर, सीडलिंग प्रोडक्शन यूनिट और सिंचाई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डॉ. चंदन कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थी यदि बागवानी एवं नर्सरी प्रबंधन को व्यावसायिक रूप से अपनाते हैं।
विज्ञापन

यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कॉलेज प्रशासन एवं सचिव डॉ अमित त्यागी ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए विभागीय टीम एवं विद्यार्थियों की सराहना । इस दौरान डॉ अश्वनी कुमार, डॉ विक्रमादित्य, डॉ नीरज सिंह, डॉ नितिन कुमार, डॉ दीपक, ई. जितेंद्र कुमार, डॉ शिवबहादुर, एवं डॉ विपिन कुमार का सक्रिय योगदान रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य देवोत्तम त्यागी ने भ्रमण के लिए बधाई दी। भ्रमण प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन एवं आरएडब्लूए और एआईए समन्वयक डॉ. चंदन कुमार राय के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed